दशकों तक चले राम जन्मभूमि मामले पर अब फिल्म बनने जा रही है। इसमें सनी देओल और संजय दत्त वकील की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर या अन्य डिटेल्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन एक दावे के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है। अयोध्या का सेट मुंबई में बनाया जाएगा और कोर्ट रूम भी यहीं तैयार किया जाएगा। सनी देओल की 'गद्दार टू' अगस्त में रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है इसके तुरंत बाद ही इस फिल्म की शूबटिंग शुरु हो जाएगी।

सनी देओल कोर्ट रूम ड्रामा 'दामिनी' में वकील की भूमिका से काफी लोकप्रिय हुए। अब वह राम मंदिर के लिए भी जमकर बहस करते नजर आ सकते हैं। सनी और संजय दत्त इससे पहले 'योद्धा' और 'क्षत्रिय' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अन्य बातों के अलावा फिल्म की रिलीज की तारीख के बारे में आधिकारिक विवरण अभी भी प्रतीक्षित है।