बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। ये एफआईआर उत्तर प्रदेश में दर्ज़ हुई है। मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है और गौरी खान के खिलाफ FIR दर्ज़ होने की वजह भी बेहद ख़ास है।
दरअसल मुंबई में रहने वाले किरीत जसवंत शाह नाम के व्यक्ति ने लखनऊ में गौरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जसवंत ने दावा किया है कि उन्होंने लखनऊ में तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड से एक घर खरीदा था। इस घर की कीमत करोड़ों में थी और वह इसके लिए अब तक 86 लाख दे चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक घर नहीं मिल पाया है।
अब जसवंत ने तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड के सीएमडी और डायरेक्टर के साथ प्रोजेक्ट के प्रचार से जुड़ी गौरी खान पर भी मामला दर्ज़ कराया है। जसवंत का का कहना है कि उसने शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी के प्रचार से प्रभावित होकर ही वह फ्लैट खरीदा था।