सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' 22 साल बाद एक बार फिर से थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। दरअसल इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'गदर 2' इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगा, इसकी रिलीज के पहले मेकर्स ने फिल्म के पहले पार्ट को दोबारा रिलीज करने का फैसला लिया है।

फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस बारे में बताया गया है। इसे उससे तारीख को रिलीज किया जाएगा, जब 2001 में इसे रिलीज किया गया था।

फिल्म के मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि दर्शकों को फिल्म की पूरी कहानी एक बार फिर से समझ आ जाए मेकर्स ने इस फिल्म को 15 जून को रिलीज करने का फैसला किया है। इस फिल्म ने 250 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म के सीक्वल को लेकर 15 साल से काम चल रहा है।