90 दशक की हिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' 22 साल पहले रिलीज हुई थी तो फिल्म ने फैन्स के बीच गर्दा उड़ा दिया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी. अब 22 साल बाद यह फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। वही प्रेम, वही कथा होगी, पर इस बार अहसास अलग होगा। पूरी स्टार कास्ट ने यह गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है। सनी ने लिखा कि वही प्रेम, वही कथा, पर इस बार अहसास अलग होगा. 'गदर: एक प्रेम कथा' दोबारा से सिनेमाघरों में लौट रही है, वह भी 9 जून को ।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म गदर: एक प्रेम कथा अपनी लेगेसी को सेलिब्रेट करना चाहती है. इसलिए इसे दोबारा 22 साल बाद थिएटर्स में रिलीज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए ऑडियन्स को गदर 2 की भी झलक देखने को मिलेगी । यह मल्टीप्लेक्स के साथ सिंगल स्क्रीन्स पर भी रिलीज होगी।
फिल्म साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे और लड़ाई पर आधारित है. इसमें हमने देखा था कि सनी देओल अपनी पत्नी को लेने के लिए पाकिस्तान जाते हैं. आने वाली गदर 2 में वह अपने बेटे को वापस लाने पाकिस्तान जाएंगे। वहीं, गदर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है. फिल्म अपने पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है. फिल्म 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, शारिक पटेल और उत्कर्ष शर्मा नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने संभाला है।