गौहर खान जैद दरबार से शादी के दो साल बाद मां बनने वाली हैं और उन्होंने अपने बेबी बंप की पहली तस्वीर भी शेयर की है। 20 दिसम्बर को गौहर की प्रेग्नेंसी की खबर इन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स से शेयर की थी। गौहर ने अपने बेबी बम्प की झलक फैंस को दिखाई है जो आउटडोर टूर गोवा की हैं।
गौहर इस तस्वीर में स्ट्रैपलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं और अपने एक हाथ से बेबी बम्प शो कर रही हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गौहर ने बताया है कि यह फर्स्ट बेबी बम्प की फोटो है। इस तस्वीर पर उन्हें फैन्स से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं और लोग ग्लोइंग गौहर कहकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
गौहर खान ने अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- माशा अल्लाहला कुव्वाता इल्ल बिल्लाह (जिसका आर्थ है- अल्लाह के नाम के साथ, मैंने अल्लाह पर भरोसा किया, अल्लाह की मदद के बिना न किसी चीज़ से बचने की ताकत है और न कुछ करने का साहस ) । गौहर के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से उनके फ्रेंड्स ने बधाइयां दी हैं और प्यार जताया है।