एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया की शादी को 11 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रहीं जेनेलिया ने शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी। हालांकि जब उनके बच्चे रियान और राहिल बड़े होने लगे, तो रितेश ने उन्हें फिल्मों में वापसी करने के लिए मोटिवेट किया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों में वापसी की। जेनेलिया ने कहा- मैं घर पर रहने के कारण अपने कंफर्ट जोन में आ गई थी।
शुरुआत में मैंने बच्चों के लिए फिल्मों से ब्रेक ले रखा था। लेकिन बाद में उन्होंने आलस के कारण काम नहीं किया। मुझे धीरे-धीरे घर पर रहकर आराम मिलने लगा। तब रितेश ने मुझसे कहा- 'तुम क्या कर रही हो?' उन्होंने मुझे याद दिलाया कि मुझे एक्टिंग करना पसंद है। मुझे ऐसा लगता है कि रितेश के बिना मैं बहुत सी चीजें नहीं कर पाती।'
जब रितेश हाउस मैन बन जाते हैं.…
जेनेलिया ने अपने पति को बेहतरीन और सिक्योर इंसान बताया। उन्होंने कहा- एक पुरुष की वैल्यू तब देखी जाती है, जब वह बेहद सिक्योर होता है। जब एक महिला की सफलता उसे परेशान नहीं करती है। मैं वाकई रितेश को पाकर खुद को लकी मानती हूं। जेनेलिया ने बताया जब वह काम करती हैं, तब रितेश हाउस मैन बन जाते हैं और इसे लेकर उन्होंने कभी भी कोई हंगामा नहीं किया।
उनके लाइफ में साथ होने से बहुत बैलेंस रहता है- जेनेलिया ने कहा कि वो चाहती हैं कि बच्चे बिल्कुल पिता जैसे बनें वो बहुत कॉन्फिडेंट हैं। वो सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं, बल्कि अच्छे आर्किटेक्ट, अच्छे प्रोड्यूसर और एक अच्छे इंटरप्रेन्योर। 'उनके पास ढेरों जिम्मेदारियां हैं, इसके बावजूद वो एक बेहतरीन पिता हैं।