कॉमिक बुक्स और इन कॉमिक्स से निकले किरदारों पर काफी फिल्में बन चुकी हैं। खूब मशहूर भी रहीं। लेकिन पाकिस्तानी सिनेमा में अब पहली बार कॉमिक बुक सुपरहीरो बड़े पर्दे पर आने वाला है। पाकिस्तानी फिल्म 'उमरो अय्यार' से एक्टर्स के फर्स्ट लुक आने लगे हैं और इन्हें देखकर जनता काफी एक्साइटेड है।
उमरो अय्यार उर्दू और हारसी लिटरेचर में एक किरदार है, जिसका जिक्र हमनामा या दास्तान-ए-आमिर हम में आता है। कहा जाता है कि ईरानी ऑरिजिन की ये कहानियां हजार साल पुरानी हैं और पीढ़ी- दर-पीढ़ी किस्सों की शक्ल में आगे बढ़ती चली गईं। इन किस्सों को पहली बार शब्दों में उतारने का क्रेडिट मुगल बादशाह अकबर को दिया जाता है। टेक्स्ट के साथ बेहद डिटेल्स में उतारी गई तस्वीरों से सजे अकबर के हमनामा की मनुस्क्रिप्ट को, मुढल आर्ट का एक मास्टरपीस भी कहा जाता है।
दरअसल, मार्वल के कॉमिक सुपरहीरो एशियन देशों में भी बहुत जबरदस्त पॉपुलर हैं। आयरनमैन, कैप्टन अमेरिका या स्पाइडरमैन जैसे कॉमिक बुक कैरेक्टर्स पर बनी फिल्मों को इंडिया में ऐसी फैन फॉलोइंग, और कमाई मिली है, कि कई बार तो बॉलीवुड फिल्में भी इनसे पिछड़ती नजर आईं। इंडियन सिनेमा भी बॉलीवुड के कृष या मलयालम सिनेमा के मिन्नल मुरली जैसे सुपरहीरोज पर्दे पर देख चुका है। और तमिल सिनेमा ने तो रजनीकांत की रोबोट से चिट्टी नाम की तकनीक से जन्मा सुपरहीरो दिया है जिसके स्वैग का लेवल बहुत ऊपर है।