ऋतिक रोशन ने सोमवार को अपनी अगली फिल्म फाइटर का फस्ट लुक शेयर किया। इसके शेयर होते ही फैंस ने इस फिल्म को टॉप गन' की कॉपी बताते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। बता दें कि 1986 में रिलीज हुई टॉम क्रूज स्टारर हॉलीवुड फिल्म 'टॉप गन' की कहानी भी एक पायलट की थी। ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'फाइटर.. 25 जनवरी 2024 ... 7 महीने बाकी ।

' तस्वीर में ऋतिक यूनिफॉर्म पहने फाइटर जेट के पास खड़े नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर जहां कई फैंस ने फिल्म को 'टॉप गन' की कॉपी बताया है। वहीं अनिल कपूर, जोया अख्तर, संजीदा शेख और पश्मीना रोशन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। 'फाइटर' में ऋतिक के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे।