विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 में हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया था। दोनों ने सात फेरे लिए। कसमें खाई, वादे किए। ये स्टार कपल अपनी मैरिड लाइफ को खूब इंजॉय भी कर रहा है। गाहे-बगाहे वे सोशल मीडिया पर अपनी प्यार भरी रोमांटिक फोटोज भी शेयर करते रहते हैं। विक्की की एक फिल्म रिलीज होने वाली है, नाम है जरा हटके जरा बचके।
इस मूवी में वो एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। इस मूवी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विक्की से एक ऐसा सवाल पूछ लिया गया कि वो हक्के-बक्के रह गए। ये सवाल उनकी बीवी और तलाक से जुड़ा था। लेकिन उन्होंने जवाब भी ऐसा दिया कि बस दिल जीत लिया।
विकी और सारा की इस अपकमिंग मूवी में ये दिखाया गया है कि मिडिल क्लास फैमिली में जो कपल शादी के कुछ महीने बाद ही तलाक ले लेते हैं, वो कपल किस तरह की परेशानियों से दो-चार होते हैं। इसी से जुड़ा सवाल विक्की से पूछ गया, क्या आपको लगता है यह सही है, डिवॉर्स करके दूसरी शादी अगर कटरीना कैफ से कोई अच्छी दुल्हन मिलती है तो ?
पहले तो सवाल सुनकर विक्की कौशल सकपका जाते हैं। विकी भी हैरान हो जाती हैं। फिर वो जवाब में कहते हैं, शाम को घर भी जाना है। ऐसे टेढ़े मेढ़े सवाल पूछ रहे हो। बच्चा हूं, अभी बड़ा तो हो लेने दो । कैसे जवाब दूं इसका मैं? इतना खतरनाक सवाल पूछा है ! इसके बाद विक्की आगे कहते हैं, सर, जन्मों-जन्मों तक।