प्यार सचमुच अजीब होता है। कब, कहां, किससे हो जाए ... कोई कुछ कह । नहीं सकता । इलियाना डिक्रूज के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ । इलियाना ने मंगलवार की सुबह ये घोषणा करके फैंस को चौंका दिया कि वो प्रेग्नेंट हैं और पहले बच्चे का जल्द ही स्वागत करने वाली हैं। इस बीच ये चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इलियाना के होने वाले बच्चे का पिता कौन है।
अफवाहें हैं कि वो कटरीना कैफ के भाई सेबस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं, तो बच्चा उनका ही होगा। इसी से जोड़कर हम आपको बताते हैं कि इलियाना डिक्रूज की लव लाइफ कैसी रही है। इससे पहले उनका बॉयफ्रेंड कौन था और उन्हें मिशल में प्यार कैसे मिला। अफवाहें हैं कि इलियाना डिक्रूज को फिर से प्यार मिल गया है। इस बार वो कटरीना कैफ के भाई सेबस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार मुंबई और राजस्थान में देखा गया था, जहां उनकी बहन की शादी हुई थी।
कहा जाता है कि सेबेस्टियन और इलियाना करीब एक साल से रिलेशनशिप में हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों बांद्रा में कटरीना के पुराने घर पर अक्सर साथ देखे जाते हैं। अपने अकाउंट को प्राइवेट रखने वाले सेबस्टियन और इलियाना एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं। 16 जुलाई से ही ये चर्चा शुरू हो गई, जब इलियाना को कैटरीना के करीबियों के साथ देखा गया, जिनके साथ स्टार ने मालदीव में अपना जन्मदिन मनाया। इलियाना ने खुद एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें कैटरीना, विक्की कौशल, सेबेस्टियन, इसाबेल, आनंद तिवारी और मिनी माथुर हैं।