सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं, बल्कि उनके बच्चे भी उनकी तरह ही खूब पॉपुलर होते हैं। बी- टाउन के स्टार किड्स जहां भी नजर आते हैं, उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए पपराजियों में होड़ मच जाती है। हाल ही में अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा, सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान, श्वेता तिवारी की लाडली पलक, अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका और जावेद जाफरी की बिटिया अलाविया को एक साथ पार्टी करते हुए देखा गया।

ओरहम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें इब्राहिम को नीसा संग पोज देते और उन्हें गले लगाते हुए देखा गया। इनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इंस्टाग्राम स्टेटस पर अलाविया जाफरी, नीसा देवगन, पलक तिवारी, माहिका रामपाल और इब्राहिम अली खान के साथ फोटोज शेयर की हैं। इनके साथ और भी दोस्त नजर आए। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम ने पार्टी में व्हाइट शर्ट और ब्लैक लेदर जैकेट पहना।

अजय देवगन और काजोल की लाडली नीसा पिंक कलर के आउटफिट में नजर आई। अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका ने स्ट्रैपलेस टॉप और ब्लैक लेदर जींस पहनी। अलाविया एक्टर और कॉमेडियन जावेद जाफरी की बेटी हैं। न्यासा वीडियो में वो गाड़ी से उतरती हुई नजर आ रही हैं।