बिग बॉस 16 के फिनाले में अब बस तीन दिन का ही फासला रह गया है। टॉप-5 कंटेस्टेंट्स इस सीजन को मिल चुके हैं। उनके लिए भर-भरकर वोटिंग शुरू हो चुकी है, ताकि इस सीजन को कोई विनर बन जाए। टॉप-5 में अभी प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट हैं। लेकिन विनर कौन बनेगा, यह तो 12 फरवरी को ग्रैंड फिनाले पर ही पता चलेगा। पर फिलहाल सोशल मीडिया पर जो देखने को मिल रहा है, उससे पता चल रहा है कि प्रियंका को बिग बॉस 16 का विनर बनाए जाने की पूरी तैयारी चल रही है।
मेकर्स ने यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह कमर कस भी है कि बिग बॉस-6 की ट्रॉफी उठाएं। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि ट्विटर पर यूजर्स के रिएक्शन और कुछ लोगों के दावे कह रहे हैं। अगर ये दावे सच्चे हैं तो यकीन मानिए कि प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस 16 के विनर को बनाने की स्ट्रैटिजी की पोल खुल चुकी है। सबसे पहले तो उन दावों के बारे में बताते हैं, जो बिग बॉस तक ने किए हैं और उनसे इशारा मिल रहा है कि प्रियंका को 16वें सीजन की विनर बनाने की प्लानिंग है।
एक ट्वीट में दावा किया कि कलर्स चैनल की पीआर टीम की तरफ से रिक्वेस्ट आई है कि जो भी चैनल के लीड चेहरे या एक्टर्स हैं, प्रियंका को जिताने ज्यादा से ज्यादा वोट अपील करेंगे। दावा साबित हो चुका है। अर्जुन बिजलानी से लेकर सरगुन मेहता, गौतम गुलाटी और रवि दुबे तक जो कलर्स के साथ काम कर चुके हैं, वो सपोर्ट कर रहे हैं।