इशिता दत्ता और वत्सल माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर में किलकारी गूंज उठी है। 19 जुलाई को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया। इशिता और वत्सल ने खुद को अपने पेरेंट्स बनने का ऐलान कर दिया है। अब खबर यह भी है कि एक्ट्रेस को कल तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म की ख़बर के साथ एक पोस्ट शेयर की है। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चे की एक फोटो भी शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस एक बच्चे को गोद में लिए हुए बिस्तर पर लेटी हुई हैं। जबकि वत्सल ने दोनों को पकड़ा हुआ है।

हालाँकि, अभी तक बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया गया है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'हमारे घर बेबी बॉय आया है। आप सभी के प्यार और बधाइयों के लिए धन्यवाद। इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को बधायां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी, कुशाल टंडन, दृष्टि धामी और सब्बीर अहलूवालिया समेत कई स्टार्स ने बधाई हो...बाधाई हो लिखा है। आपको बता दें कि हाल ही में वत्सल ने अपने बच्चे के लिए एक कॉट खरीदी थी, जिसे लेकर इशिता भी काफी एक्साइटेड थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इशिता को 48 घंटे तक अस्पताल में रखा जाएगा, जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। फिलहाल दत्ता और सेठ परिवार में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि कपल शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने हैं। इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 28 नवंबर 2017 को मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली।