जाह्नवी कपूर ने एक बार फिर अपनी दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर गोल्डन लहंगे में फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में जाह्नवी इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है।
इस लेटेस्ट फोटोशूट में जाह्नवी कपूर डल गोल्डन कलर का लहंगा चोली पहने नज़र आ रही हैं। साथ ही जाह्नवी कपूर ने कानों में बड़े-बड़े इयररिंग्स पहने हुए हैं और वे मांग टीका लगाए हुए दिखाई दे रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने बालों को ओपन रखा है।
तस्वीरों में एक्ट्रेस किलर लुक्स में दिखाई दे रही हैं जो फैंस को बेकाबू करने के लिए काफी है। जाह्नवी कपूर आखिरी बार बोनी कपूर की फिल्म 'मिली' में नजर आई थीं। इस फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था।