जान्हवी कपूर ने हाल ही में इस साल की सुपरहिट कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' देखी है। जाह्नवी कपूर ने साउथ के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ की है। इतना ही नहीं जाह्नवी ने ऋषभ शेट्टी की तारीफ के कसीदे भी पढ़े हैं।
साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' सिनेमाघरों में धमाकेदार ओपनिंग के बाद 9 दिसंबर को हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस फिल्म को देखने के बाद तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने पॉजिटिव रिव्यूज़ दिए हैं। अब इस कड़ी में बी टाउन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का नाम भी शामिल हो गया है।
दरअसल, शुक्रवार को जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'कांतारा' और ऋषभ शेट्टी को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया। जाह्नवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ऋषभ शेट्टी के लिए लिखा कि- 'मेरे पास इस शख्स की तारीफ के लिए शब्द नहीं हैं। फिल्म में आपका शानदार प्रदर्शन और विजन वाकई काबिले तारीफ है। आपको मेरी तरफ से बधाई। इस तरह जाह्नवी कपूर ने 'कांतारा' और ऋषभ शेट्टी की तारीफ की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर से पहले कई बॉलीवुड सितारे भी ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म 'कांतारा' की तारीफ कर चुके हैं। बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और कंगना रनौत ने 'कांतारा' को मास्टरपीस बताया है। ये इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अनोखे सब्जेक्ट पर बनी कांटारा ने महज 16 करोड़ के बजट में 400 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। इतना ही नहीं, कांतारा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी घर बैठे दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।