जान्हवी कपूर को लेकर अफवाहों का बाज़ार एक बार फिर से गर्म हो चला है। जाह्नवी के उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को फिर से डेट करने की ख़बरें हैं। दोनों को एक साथ रिया कपूर की पार्टी में देखा गया।

दोनों का साथ में एक वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल है। वीडियो के सामने आते ही दोनों की फिर सेडेटिंग की ख़बरों को फिर से हवा मिल गई है। पैपराजी के क्लिक करने पर कपल भी स्माइल करते हुए दिखा लेकिन जान्हवी शरमा गई और अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की। वीडियो को लेकर फैन्स सवाल कर रहे हैं कि ये क्या हो रहा है?

शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जान्हवी कपूर, शिखर पहरिया के साथ अपनी कजिन सिस्टर रिया कपूर के घर पर डिनर के लिए गई थीं। इस प्राइवेट बैश में अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर भी शामिल हुए थे। 

वहीं जान्हवी और शिखर एक ही कार से पहुंचे। पैपराजी के क्लिक करने पर जान्हवी ब्लश करती दिखीं, वहीं शिखर भी जान्हवी से कुछ कहते नजर आ रहे थे।