उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद से ही प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इन कई सेलिब्रिटीज़ भी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में महादेव के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जयाप्रदा भी बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल की पूजा की।
महाकाल मंदिर के पुजारियों ने जयाप्रदा का पूजन संपन्न कराया। मंदिर परिसर में काफी समय बिताने के बाद, जयाप्रदा नंदीहॉल आई और भगवान नंदी के कानों में अपनी इच्छा बोली। वहीं, जयाप्रदा ने भव्य नए महाकाल कॉरिडोर के निर्माण के लिए देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि मैं मोदी जी की शुक्रगुजार हूं, उज्जैन में नए कॉरिडोर के निर्माण ने उन्हें विश्वव्यापी पहचान दिलाई है।
जयाप्रदा ने भगवान महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मन तृप्त होता है। महाकाल की नगरी उज्जैन में इतना अच्छा कॉरिडोर बनाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। अब इस कॉरिडोर से पूरे विश्व में हिंदू धर्म की पहचान बनेगी और देश-विदेश से लोग महाकाल के दर्शन करने आएंगे।