जाहन्वी का फैशन सेंस भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मैचिंग बकेट हैट के साथ फ्लोरल स्विमसूट से लेकर नियॉन बिकनी और चिक को-ऑर्ड सेट तक, मालदीव में जाहन्वी के आउटफिट्स ने फैंस का दिल जोरों से धड़कने पर मजबूर कर दिया है।

शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर नियॉन बिकनी पहने अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। निऑन बिकनी सेट पहने, जाहन्वी ने सी बीच से काफी हॉट फोटोज़ शेयर किए हैं।

जाहन्वी ने एक प्रिंटेड स्विम सूट में भी अपनी पिक्चर्स शेयर की थीं। इसके साथ जाह्नवी ने एक मैचिंग कैप भी पहनी थी। उसके आउटफिट में एक प्लंजिंग नेकलाइन थी और यह उन डीवाज़ के लिए एक परफेक्ट पिक है जो एक मैक्सिममिस्ट वाइब के साथ रहना पसंद करती हैं।

मालदीव में जाहन्वी ने एक स्लिट मिनी स्कर्ट के साथ फ्लोरल-प्रिंट ब्रालेट सेट में अपनी एक पिक शेयर की है, जिसमें जाहन्वी स्लीवलेस ब्रालेट में काफी हॉट नज़र आ रही थीं। जाह्नवी की ड्रेस में एक स्टाइलिश स्कैलप्ड हेम था, जबकि स्कर्ट में रैप डिटेल भी थी।

जान्हवी कपूर ने एक पेस्टल मिंट ग्रीन कलर की रिस्क बॉडीकॉन ड्रेस में भी अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट किया था। रूच्ड डिटेल्स वाला बैकलेस नंबर पूरी तरह से सीन चुरा लेने वाला था। लुक इतना इंटेंस था कि जान्हवी को अपने लुक को ग्लैमराइज़ करने के लिए कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं थी।