अक्षय कुमार और अरशद वारसी जॉली एलएलबी 3 में साथ अभिनय करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2024 में शुरू होगी। फिल्म निर्माता सुभाष कपूर ने पटकथा पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और अगले साल इसकी शूटिंग शुरू होगी। शूटिंग का लगातार दो महीने का शेड्यूल मध्य प्रदेश में होगा।

फिल्म के पहले भाग में अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार ने ये रोल हथिया लिया। अब तीसरे पार्ट में दोनों कलाकार एक साथ नजर आएंगे। एक कयास के मुताबिक ये दोनों कोर्ट में अपोजिट रोल में नजर आएंगे. जज के रूप में सौरभ शुक्ला दोहराएंगे।

फिल्म के पहले और दूसरे दोनों भाग व्यावसायिक रूप से सफल रहे। हालांकि, दूसरे पार्ट में जिस तरह से अक्षय कुमार ने अरशद का रोल हथिया लिया, उसकी भी काफी आलोचना हुई। इसके बाद अरशद ओटीटी पर बड़े स्टार बन गए हैं तो वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार का करियर डगमगा रहा है।

अक्षय ने तीसरे भाग में गलती सुधार ली है और अरशद के साथ समानांतर भूमिका स्वीकार कर ली है।