काजोल और आमिर खान स्टारर फिल्म फना की रिलीज को 17 साल बीत चुके हैं। इस मौके पर काजोल ने फिल्म से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया। काजोल ने बताया कि उन्होंने माइनस 27 डिग्री के तापमान में एक गाने की शूटिंग की थी। शूटिंग के लिए काजोल ने सिर्फ एक शिफॉन सलवार कमीज पहन रखी थी, जबकि उनके को-एक्टर आमिर खान ने जैकेट पहनी थी। अपने अनुभव को साझा करते हुए काजोल ने फैंस से उन महिलाओं और एक्ट्रेस को सलाम करने के लिए कहा, जो स्क्रीन पर अच्छा दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। 

फना के गाने का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए काजोल ने लिखा- 'मेरे इतने सारे कमबैक में से जूनी का किरदार हमेशा मेरे लिए खास रहेगा, क्योंकि मुझे सिर्फ अपने चश्मे के बिना ही रहना था क्योंकि आप लोगों को मेरी यादें पसंद हैं, इसलिए मैं आपको कुछ और अच्छी यादें देती हूं फिल्म से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए काजोल ने लिखा- 'शूटिंग का पहले दिन पोलैंड। 27 डिग्री सेंटीग्रेड था और मैंने एक जमी हुई झील पर एक पतली सी शिफॉन सलवार कमीज पहनी हुई थी, जहां जमाने वाली ठंड चल थीं। 

दूसरी तरफ आमिर खान शूट के लिए लोकल मार्केट से खुद के लिए एक अच्छी मोटी जैकेट खरीदकर लाए थे। उनके चेहरे पर वो कुदरती दर्द नहीं था, जो मेरे जमे हुए चेहरे पर था । और सोने पर सुहागा यह था कि जब हम मुंबई वापस आए तो पूरा गाना खत्म कर दिया गया और उसे दोबारा शूट किया गया। उन्होंने आगे लिखा- 'क्या हम दुनिया भर की उन महिलाओं और हीरोइनों को सलाम कर सकते हैं, जो सिर्फ अच्छा दिखने के लिए ऐसा करती हैं। फना के 17 साल ।' फना ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। मेरे हाथ में गाने में जमी हुई झील के बीच एक नाव पर आमिर और काजोल की कई रोमांटिक सीन्स हैं, जो सालों बाद भी बेहद खास है।