साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की अगली फिल्म इंडियन 2 है। इस फिल्म का इंट्रो 3 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। मेकर्स ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'जश्न शुरू हो चुका है। तैयार हो जाइए इंडियन 2 के इंट्रो के लिए जो 3 नवंबर को रिलीज हो रही है।' करीबन 250 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म में कमल हासन करप्शन के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे।
यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई कमल हासन की ही फिल्म 'इंडियन' की सीक्वल है। इसे शंकर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म का पहला पार्ट भी उन्होंने ही लिखा और डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में कमल के अपोजिट काजल अग्रवाल नजर आएंगी। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ और बॉबी सिम्हा जैसे कलाकार भी होंगे। इसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्र ने दिया है।