24 अक्टूबर को देशभर में दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस बीच देश के कोने-कोने में रावण के पुतले जलाए गए. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को भी रावण दहन का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला। अभिनेत्री कंगना रनौत की मौजूदगी में दिल्ली के लाल किला मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया।

रावण दहन के लिए दिल्ली के लाल किला मैदान में अभिनेत्री कंगना रनौत ने कई बार कमान खींच तीर चलाया मगर तीर आगे बढ़ ही नहीं पाया। अब इसे लेकर X पर यूज़र तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

rahul kapoor  @rahulparthkapoo   नाम के यूजर ने लिखा है, एक तीर ना चला पाई कंगना, नाच ना जाने टेढ़ा अंगना।

मनुकणिका @_Imanutripathi5 नाम के यूजर ने लिखा है,  बच्ची है अभी 2014 के बाद पैदा हुई महज 9 साल 5 माह की,आप लोग तोतली लाड़ली को राम बना रहे हो।

Swatantra_Lekhni@LekhniSwatantra नाम के यूजर ने लिखा- देश बदल रहा है, विकास की ओर बढ़ रहा है, शायद युग भी बदल चुका है और किसी को कुछ नही पता, रावण का वध स्त्री के द्वारा, कहीं रामायण में संशोधन की तैयारी तो नही, नही तो पूरी रामायण फिर से समझनी पड़ेगी, बहुत tension हो रही है।

Dinesh D. C. Yadav @DineshDCYadav1 नाम के यूजर ने लिखा है, इसके तीर से तो रावण भी अपवित्र हो सकता है इसलिए तीर वहा नही पहुंचा।

SJS  @ShyamSh98621414 ने लिखा है यही रील लाइफ और रियल में फर्क, फिल्म में एक साथ चार तीर चला लेगी, और ५० लोग को अकेले मार लेगी और यहां एक तीर नही चल रहा..!