देशभर में एक फिल्म की जोरशोर से चर्चा हो रही है। नाम है द केरल स्टोरी। इसमें दिखाया गया है कि कैसे केरल में मासूम लड़कियों का ब्रेनवॉश करके उन्हें आतंकी बनने पर मजबूर किया जाता है । इसी दावे को लेकर खूब विवाद हो रहा था। इस पर बैन लगाने की अपील की जा रही थी । इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म का जिक्र किया और इसे आंतक पर आधारित बताया। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी रिएक्शन आ गया है।

कंगना ने एक इवेंट में कहा कि मैंने फिल्म देखी नहीं है, लेकिन फिल्म को बैन करने की बहुत कोशिश की गई है। मैंने आज ही पढ़ा, अगर मैं गलत हूं तो मुझे करेक्ट करिएगा, हाईकोर्ट ने कहा है कि फिल्म पर बैन नहीं लगाया जा सकता है। मुझे लगता है कि ये (मूवी) आईएसआईएस के अलावा किसी के भी बारे में गलत नहीं बता रही है ना? अगर देश की सबसे जिम्मेदार संस्था हाईकोर्ट ये कह रही है तो वे सही कह रहे हैं। आईएसआईएस एक आतंकी संगठन है। ऐसा नहीं है कि मैं उन्हें आतंकवादी कह रही हूं, हमारा देश, होम मिनिस्ट्री (गृहमंत्रालय) और अन्य देशों ने भी उन्हें ऐसा कहा है।

कंगना कहती हैं, अगर आप समझते हैं कि वो आतंकी संगठन नहीं है तो आप भी आतंकी ही हैं। अगर आप सोचते हैं एक टेरेरिस्ट आउटफिट, एक टेरेरिस्ट नहीं है और उसको टेरेरिस्ट घोषित किया गया है।