द कपिल शर्मा शो के लेटेस्ट एपिसोड में शो पर कई एक्टर्स और टीवी होस्ट्स दिखेंगे। एक्ट्रेस रेणुका शहाणे, मिनी माथुर, परिजाद कोलाह और ऋचा अनिरुद्ध अलगे एपिसोड में कपिल शर्मा शो पर दिखेंगे कपिल ने मजाकिया अंदाज में ये भी अनाउंस किया कि शो पर नवजोत सिंह सिद्धू जल्द ही वापसी करने वाले हैं।

हालांकि, शो जल्द ही ऑफ एयर किया जाएगा। दरअसल, परिजाद कोलाह और नवजोत सिंह सिद्धू ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज होस्ट किया था ट्रेलर में कपिल कह रहे हैं कि नवजोत शो पर वापस सिर्फ तब आएंगे अगर परिजाद उनके आने की अनाउसमेंट करेंगी।