बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले 23 वर्षों से अपनी एक्टिंग से दर्शकों को लुभाने के बाद करीना कपूर खान अब ओटीटी पर जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। जापानी लेखक हिगाशिनो कीगो की वर्ष 2005 के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ से वह अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। ‘कहानी’ और ‘बदला’ जैसी थ्रिलर फिल्में बनाने वाले सुजॉय घोष की निर्देशित इस क्राइम थ्रिलर में करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में हैं।
इस फिल्म का नाम ‘जाने जान’ रखा गया है और इसका ओटीटी पर प्रीमियर सितंबर में होने वाला है। ट्रेलर 5 सितंबर को रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म में करीना एक तलाकशुदा, एकल मां की भूमिका निभाने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट के अलावा करीना हंसल मेहता के थ्रिलर ‘द बकिंघम मर्डर्स’ फिल्म का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा करीना तब्बू और कृति के साथ ‘द क्रू’ में भी दिखने वाली हैं।