कैटरीना कैफ के पास स्क्रीन पर या उससे बाहर दिल जीतने का एक तरीका है। वीकेंड पर मुंबई से निकलकर कैटरीना जोधपुर में एक शादी में शामिल हुई थीं। अब, उन्होंने फंक्शन से अपने साड़ी लुक की एक झलक साझा की है।
कैटरीना कैफ को आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म फोन भूत में देखा गया था, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। सीक्वेंस्ड ग्रे साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूत लग रही हैं।
उन्होंने स्मोकी आई मेकअप के साथ अपने लुक को पेयर किया। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को कैप्शन दिया, "आज का दिन" साख ही कैटरीना ने हार्ट का एक इमोजी भी शेयर किया है।