आलिया भट्ट के साथ शादी से पहले रणबीर कपूर कई एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। उन रिश्तों में से एक कैटरीना कैफ के साथ भी रणबीर का अफेयर रहा है। दोनों के बीच तब बॉन्डिंग कुछ ऐसी थी कि काफी समय तक वे लिव इन में भी रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना और रणबीर के रिश्ते को लेकर एक्टर ऋषि कपूर उनसे काफी खफा रहते थे।

एक बार फिर से रणबीर और कटरीना के उस पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा हो रही है और वजह है नीतू कपूर का वो क्रिप्टिक पोस्ट, जिसे देखकर लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया था कि कहीं ये पोस्ट उन्होंने कटरीना के लिए तो नहीं लिखा। रणबीर कपूर और कटरीना कैफ ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। साल 2009 से शुरू हुआ ये प्यार का किस्सा साल 2016 चक चला था।

चर्चा छाई रहती थी कि कटरीना को लेकर रणबीर की फैमिली बिल्कुल खुश नहीं है। पिछले साल 2022 अप्रैल में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ शादी रचाई और वहीं कटरीना कैफ भी विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। कटरीना कैफ ने मिड डे को दिए अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि इस ब्रेकअप के बाद भी वो दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और ये कभी नहीं बदलेगा। कैटरीना ने अपने ब्रेकअप को लेकर कहा था कि उस वक्त जिस दर्द से वो गुजर रही थीं वो उनकी लाइफ का सबसे मुश्किल दौर था।

उन्होंने कहा, जब मैं इस ब्रेकअप से गुजर रही थी तो ठीक ऐसा ही कुछ मेरी बहन के साथ भी तब हो रहा था। और तब मैंने महसूस किया कि क्योंकि मेरी लाइफ सबके सामने आ गई इसलिए ईगो को ज्यादा चोट पहुंची है। लेकिन आखिर में हम दोनों एक ही तकलीफ से गुजर रहे थे। उन्होंने कहा था, मुझे पढ़ने से थोड़ा सुकून मिलता था। मेरे फ्रेंड्स भी मेरे लिए उस वक्त मजबूत सपोर्ट बने रहे थे। मुझे कोई अफसोस नहीं है उस चैप्टर को लेकर। इस अनुभव से बाहर निकल कर मैं काफी मैच्योर हुई हूं।