विक्की कौशल ने हाल ही में कटरीना कैफ और अपने रिश्ते की तुलना पराठे और पैनकेक से साथ की है। विक्की ने अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के दौरान मीडिया से अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में विक्की ने बताया की कटरीना से उनकी शादी होना वैसा ही है जैसे पराठे की पैनकेक से शादी होना। 

दरअसल, विक्की से ये पूछा गया था कि कटरीना फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं तो क्या वो पराठे खाती भी हैं या नहीं इसका जवाब देते हुए विक्की ने कहा कि कटरीना को मेरी मां के हाथ के बने पराठे बहुत पसंद हैं। हमारी शादी वैसी ही है जैसे पैनकेक और पराठे की शादी हो । उन्हें पैनकेक पसंद है और मुझे पराठे, बात एक ही है। विक्की कौशल के फैंस उन्हें उनके प्रॉपर पंजाबी मुंडेवाले चार्म के लिए पसंद करते हैं। 

वहीं, कटरीना ने अपनी जिंदगी का काफी समय लंदन में गुजारा है। एक इंटरव्यू के दौरान विक्की ने लव मैरिज और अरेंज्ड मैरिज पर भी बात की। विक्की से जब ये पूछा गया कि वो किसी व्यक्ति को लव मैरिज करने की सलाह देंगे या अरेंज्ड मैरिज की? विक्की ने कहा कि शादी करने के लिए प्यार जरूरी है, फिर चाहे वो लव मैरिज में हो या फिर अरेंज्ड मैरिज में। उन्होंने कहा- शादी में दो लोगों के बीच प्यार और अंडरस्टैंडिंग का होना जरूरी है। उन्होंने कहा- आपको ये समझना भी जरूरी है कि सामने वाला व्यक्ति एक अलग इंसान है।