यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती है। इस यूनिवर्स में सबसे पहले साल 2012 में सलमान खान संग एक था टाइगर रिलीज हुई थी। इसकी जबरदस्त सफलता देखने के बाद मेकर्स ने 2017 में टाइगर जिंदा है बनाया। फिर ये सिलसिला यूं ही आगे बढ़ता चला गया। सलमान के बाद यशराज फिल्म्स के साथ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने वॉर में काम किया। दो एक्शन हीरो को एक साथ देख फैंस का दिल बाग-बाग हो गया। और इस बार तो पठान ने क्या किया, ये तो इतिहास गवाह है।
इतनी सुपरहिट मूवीज देने के बाद पठान वर्सेज टाइगर की अनाउंसमेंट कर दी। यानी स्क्रीन पर शाहरुख खान और सलमान खान की भिड़ंत । इस मूवी सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। इन दोनों सुपरस्टार्स के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी या फिर दीपिका पादुकोण जलवा दिखाएंगी, इस पर खूब चर्चा हो रही है। आइये आपको लेटेस्ट अपडेट बताते हैं। सूत्र ने बताया, टाइगर वर्सेज पठान के लिए अब तक केवल शाहरुख खान, सलमान खान और सिद्धार्थ आनंद को ही फाइनल किया गया है।
मेन विलेन सहित बाकी कलाकारों की कास्टिंग अभी होना बाकी है। इस पर विचार किया जा रहा है। जहां तक कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण की बात है तो सूत्र का कहना है कि इस बार एक या दोनों, फिल्म में नजर नहीं आ सकते हैं। सूत्र का कहना है, ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि दो एक्ट्रेसेस के किरदार कैसे शेप लेते हैं। हो सकता है कि टाइगर वर्सेज पठान में ऑरिजनल की लीडिंग लेडीज को कास्ट ना किया जाए।