कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर अपने पर्सनल असिस्टेंट के साथ एक पोस्ट शेयर की है। जिनका नाम अशोक शर्मा है। एक्ट्रेस के साथ अशोक 20 साल से जुड़े हुए हैं, यानी करियर की शुरुआत से वह कटरीना के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अशोक के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। शेयर की गई तस्वीर में कटरीना ने व्हाइट टी-शर्ट पहनी है, जबकि अशोक ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट पर कटरीना ने लिखा- आज 20 साल पूरे हो गए। 

मिस्टर अशोक शर्मा..एक ऐसे शख्स जिनके साथ इन 20 सालों में मैंने सबसे ज्यादा समय बिताया है। साथ हंसने ने लेकर, मुझे मोटिवेट करने तक कॉफी पीने को लेकर मुझसे लड़ने से लेकर, माइंड चेंज करने और मुझे बताने के लिए कि आखिर में मुझे क्या चाहिए। सेट पर किसी ने मुझे तकलीफ दी, तो आंसू अशोक ने भी बहाए हैं कटरीना ने आगे लिखा- जब कभी भी सेट पर किसी ने मुझे तकलीफ दी, तो आंसू अशोक ने भी बहाए हैं। हम इन सभी चीजों से गुजर चुके हैं। वह हमेशा मुझपर नजर रखते हैं। उनका यह दोस्ताना चेहरा हमेशा मेरे साथ रहा।

अशोक ने कटरीना के पोस्ट पर किया रिएक्ट: कटरीना की इस पोस्ट पर अशोक ने रिएक्ट किया। इंस्टाग्राम पर फोटो री- शेयर करते हुए अशोक ने लिखा- "अगले 20 साल भी साथ बिताना है।" कटरीना की इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और एक्ट्रेस निम्रत कौर ने लिखा- मुझे यह पसंद आया।