सिद्धार्थ और कियारा आडवानी एक दूजे के हो रहे हैं। राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में दोनों की शादी के रस्मे चल रही हैं। बॉलीवुड के सितारों के साथ उद्योगजगत की हस्तिया और सिद्धार्थ और कियारा के नजदीकी दोस्तों के बीच मेंहदी और संगीत की रस्म चल रही हैं। 

संगीत सेरेमनी के लिए सिद्धार्थ और कियारा दोनों के परिवार के सदस्यों ने विशेष परफॉर्मेंस तैयार किया है। कियारा के भाई मिशाल आडवाणी भी संगीत समारोह में कपल के लिए एक विशेष गीत गाएंगे। मिशाल खुद एक रैपर, कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा ने सोमवार दोपहर लंच की मेजबानी की। लंच और डिनर मेन्यू भी खास बताया जा रहा है। शादी के मेन्यू में स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन शामिल है। इसमें आठ प्रकार का चूरमा, पांच प्रकार की बाटी के अलावा अवधी स्पेशलिटीज और रॉयल राजपुताना डिशेस भी मेहमानों को परोसी जाएंगी। राजस्थानी और पंजाबी आइटम्स भी मेन्यू में शामिल हैं।