बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों फिल्म सत्यप्रेम की कथा के प्रमोशन पर जुटी हुई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक्ट्रेस की एक तस्वीर देखकर फैंस ने उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। इस तस्वीर को कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कार्तिक और कियारा हाल ही में फिल्म प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे थे।

कार्तिक ने शेयर की फोटो 

रविवार को कार्तिक ने फिल्म के प्रमोशनल इवेंट से कियारा के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसे शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'पक्का ? सौ टका ! सत्यप्रेम की कथा कियारा कोर्ड सेट में नजर आ रही हैं। 

कार्तिक की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स कुछ इस तरह के कमेंट कर रहे हैं। कार्तिक की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स कुछ इस तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्या सिर्फ मुझे कियारा का बेबी बंप दिख रहा है?' उसे रिप्लाय करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'कियारा पक्का प्रेग्नेंट हैं। इवेंट के वीडियो में भी उनका बंप दिखाई दे रहा है।