बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली किम शर्मा आज भी लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन एक्ट्रेस एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। 2021 में किम ने भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था।
लेकिन अब रिश्तों में खटास की खबरें सामने आ रही हैं। इस रिपोर्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। अब खबर आ रही है कि किम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी और बॉयफ्रेंड की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।
किम और बॉयफ्रेंड का ब्रेकअप हो गया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किम अपने बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस से ब्रेकअप कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इसलिए अब दोनों अलग होने की सोच रहे हैं। कपल कभी भी तलाक की घोषणा कर सकता है। इन अटकलों के बीच अब किम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बॉयफ्रेंड की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।
इंस्टाग्राम से डिलीट की तस्वीरें
गौरतलब है कि किम शर्मा ने आखिरी बार 29 मार्च को लिएंडर के साथ एक पोस्ट शेयर किया था। दोनों अपनी डेटिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे थे। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 365 दिन बीत चुके हैं। ऐसे ही अनगिनत दिन बीत जायेंगे। यह खुशी बढ़ती जायेगी।
इसी तरह हम एक दूसरे से सीखते रहेंगे। ढेर सारा प्यार और धन्यवाद। किम ने अब इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया गया है। इसके अलावा किम ने अपनी और बॉयफ्रेंड की रोमांटिक तस्वीरें भी डिलीट कर दीं।
दो साल तक डेट किया
अब किम के इस कदम के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने ज़ोर पकड़ लिया है। हालांकि लिएंडर के इंस्टाग्राम पर कपल की तस्वीरें मौजूद हैं। बता दें कि किम और लिएंडर ने साल 2021 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते पर मुहर भी लगाई थी।