फैंस शाहरुख खान की फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के साथ तिरूपति पहुंचे। जवान सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोगों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है।
एडवांस बुकिंग देखकर ही कहा जा सकता है कि जवान शानदार कलेक्शन करने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले, शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान और एक्ट्रेस नयनतारा के साथ तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंदिर से शाहरुख खान का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह दर्शन करने के बाद अपने फैंस का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख जवान की रिलीज से पहले भगवान के दर्शन कर फिल्म के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
बात करें शाहरुख खान के लुक की तो उन्होंने सफेद रंग के कपड़े पहने थे। सुहाना खान और नयनतारा भी व्हाइट सूट में नजर आईं। वीडियो में सभी लोग दर्शन करके बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।
जवान के ट्रेलर रिलीज से पहले शाहरुख खान जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जवान की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि नजर आएंगे। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन अटला कुमार ने किया है।