फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेर से जुड़े साल 07 के एक अश्लील किसिंग मामले में सेशन कोर्ट ने शिल्पा को बरी करने के मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी।

रिचर्ड गेर ने एक पब्लिक इवेंट में शिल्पा शेट्टी को मंच पर सबके सामने किस कर लिया था। फिर इसी के बाद शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मैजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के खिलाफ रिवीजन याचिका को एडिशनल सेशन जज एस. सी. जाधव ने खारिज कर दिया।