बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा शनिवार को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं। लंबे समय से दोनों के रिलेशन को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर अब फुल स्टॉप लग जाएगा। सगाई के लिए परिणिति और राघव दिल्ली पहुँच चुके हैं।
अब सगाई के फंक्शन में परिणीति और राघव का आउटफिट भी फाइनल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ परिणीति सगाई में मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहनेंगी। वहीं राघव चड्ढा कथित तौर पर अचकन पहनने जा रहे हैं।
परिणीति और राघव कथित तौर पर यूके में एक साथ पढ़े थे। वे बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं और विश्वविद्यालय से पास होने के बाद भी संपर्क में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों काफी समय से डेट कर रहे हैं। परिणीति और राघव को विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ देखा जा चुका है। इधर परिणीति और राघव की सगाई के लिए परिणिति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी भारत आ चुकी हैं।