बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। राखी सावंत एक ऐसा नाम है जो किसी परिचय किसी पहचान का मोहताज नहीं है। चाहे उनके विवादास्पद बयान हों या उनके अनोखे पहनावे, राखी कभी भी सुर्खियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।
राखी ने 'परदेसिया' जैसे म्यूज़िक वीडियो और 'मोहब्बत है मिर्ची' जैसे 'आइटम नंबर' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। राखी ने 'मैं हूं ना' और 'मस्ती' में छोटी-छोटी भूमिकाएं भी की थीं। हालाँकि, राखी जब से कैमरे के सामने आई है तब से विवादों से उनका गहरा नाता रहा है। राखी ने कई सारे ऐसे बयान दिए हैं, जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहे।
आइए एक नजर डालते हैं राखी के कुछ चुनिंदा विवादों पर।
किस कंट्रोवर्सी
राखी ने 2006 में तब सुर्खियां बटोरीं जब गायक मीका सिंह ने अपनी जन्मदिन की पार्टी में सबके सामने उन्हें जबरन किस कर लिया। मीका इस वजह से मुश्किल में पड़ गए थे क्योंकि राखी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालाँकि, मीका ने मीत ब्रदर्स के साथ इसे लेकर एक गाना भी बनाया था।
अभिषेक को जड़े थप्पड़
अभिषेक और राखी रिलेशनशिप में थे और 'नच बलिए 3' और 'जरा नचके दिखा' जैसे शो में नजर आ चुके हैं। हालाँकि, 2011 में वेलेंटाइन डे के दिन, राखी ने अभिषेक के साथ अपना रिलेशन खत्म कर दिया था। राखी को कहीं से ये पता चला था, कि वह उसे धोखा दे रहा है। जब वह माफी मांगने राखी के घर पहुंचा तो उसने मीडिया के सामने अभिषेक को कई बार थप्पड़ मारे थे।
सनी लियोन का विरोध
राखी ने कई बार सनी पर उनके प्रोफेशन, लुक्स, बॉलीवुड करियर और भी बहुत कुछ के लिए कटाक्ष किया है। राखी तो यहां तक चाहती थीं कि सनी को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया जाए क्योंकि उनके अनुसार सनी देश के युवाओं को बर्बाद कर रहीं थीं।
शर्लिन चोपड़ा विवाद
फिल्म निर्माता साजिद खान के 'बिग बॉस 16' के घर में राखी और शर्लिन के बीच गर्मागर्मी हो गई थी। दोनों ने अपमानजनक टिप्पणी के लिए एक-दूसरे के खिलाफ मानहानि का मामला भी दायर किया था।
कॉस्मेटिक सर्जरी
राखी मनोरंजन उद्योग के उन कुछ नामों में से हैं, जिन्होंने खुले तौर पर ये बात स्वीकार की है कि उन्होंने अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है। 'कॉफी विद करण 2' में उन्होंने ये खुलकर स्वीकार किया था और कहा था, "जो चीज गॉड नहीं देता, वो डॉक्टर देते हैं।"