साउथ के फेमस एक्टर नागा चैतन्य अपनी अगली फिल्म कस्टडी की रिलीज के लिए तैयार हैं। नागा आजकल अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर ने 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से शादी की लेकिन उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और 2021 में दोनों का तलाक हो गया। अब यह अफवाह है कि एक्टर फिलहाल एक्ट्रेस और मॉडल शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। हालांकि शोभिता ने इन खबरों पर फाइनली चुप्पी तोड़ी है और करारा जवाब दिया है।
एक फैंसी रेस्टोरेंट से तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से यह अफवाह है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए नागा ने एक बार कहा था कि उन्हें यह पसंद नहीं है कि मीडिया कैसे डॉट्स कनेक्ट कर रहा है और उनकी लव लाइफ के बारे में अनुमान लगा रहा है जो एक बहुत ही पर्सनल मामला है। नागा चैतन्य के बाद अब शोभिता ने भी कस्टडी एक्टर के साथ अपने कथित संबंधों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, मैं अभी केवल अपने काम पर ध्यान दे रही हूं। मैं अच्छी फिल्में करना चाहती हूं।