बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपने लिंकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, अब कृति ने खुद प्रभास के साथ शादी और अफेयर की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

कृति ने लिखा, 'यह न तो प्यार है और न ही PR... रियलिटी शो में हमारा भेड़िया (वरुण धवन) कुछ ज्यादा ही जंगली हो गया। उनके मजाकिया अंदाज के बाद कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इससे पहले कि कोई पोर्टल मेरी शादी की तारीख की घोषणा करे, मैं आपकी गलतफहमियों को दूर किए देती हूं। ये अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Image

दरअसल कुछ दिनों पहले वरुण धवन और कृति सेनन टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में 'भेड़िया' का प्रमोशन करने पहुंचे थे, जहां फिल्ममेकर करण जौहर ने वरुण से इंडस्ट्री की कुछ सिंगल एक्ट्रेसेस के नाम मांगे थे, लेकिन उस लिस्ट से कृति का नाम गायब था। करण ने पूछा कि सिंगल एक्ट्रेसेस की इस लिस्ट में कृति का नाम क्यों नहीं? 

इसके जवाब में वरुण ने कहा, 'कृति का नाम इस लिस्ट में इसलिए नहीं है क्योंकि कृति का नाम किसी के दिल में है और वह शख्स फिलहाल मुंबई में नहीं है, वह फिलहाल दीपिका पादुकोण के साथ शूटिंग कर रहा है।' हालांकि इस दौरान वरुण ने प्रभास का नाम नहीं लिया। इसे सुनने के बाद फैंस दोनों की शादी के कयास लगाने लगे।

कृति सेनन ने 2014 की तेलुगु फिल्म थ्रिलर 1: नानोक्कादीन से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह टाइगर श्रॉफ के साथ हिंदी फिल्म हीरोपंती में नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही गणपत, शहजादा और आदिपुरुष में नजर आएंगे।

वहीं, प्रभास ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2002 में आई फिल्म ईश्वर से की थी। इसके बाद 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाहुबली के बाद वह पैन इंडिया स्टार बनकर उभरे थे। वहीं, प्रभास की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में आदिपुरुष के अलावा फिल्म सलार भी शामिल है।