एक्टर आर. माधवन का सीना इस समय गर्व से चौड़ा हो चुका है और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। आर. माधवन के बेटे वेदांत ने देश को एक नहीं बल्कि पांच-पांच गोल्ड मेडल दिलवाए हैं। आर. माधवन के बेटे वेदांत ने स्वीमिंग चैंपियनशिप में पांच गोल्ड मेडल जीते हैं।
एक तरफ जहां अन्य स्टार किड्स फिल्मों में किस्मत आजमाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, आर. माधवन के बेटे वेदांत देश को मेडल दिला रहे हैं और खेल की दुनिया में नाम चमका रहे हैं। वेदांत एक बाद एक चैंपियनशिप में धड़ाधड़ मेडल जीत रहे हैं और सबके होश उड़ा रहे हैं। वेदांत माधवन ने हाल ही 58वीं दृरह/मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। https://twitter.com/ActorMadhavan/status/1647570048285040641?s=20
इसमें वेदांत ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 और 1200 मीटर की तैराकी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। आर. माधवन बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह गुड न्यूज शेयर की। साथ ही कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें बेटे वेदांत गले में पांच गोल्ड मेडल लटकाए हैं।