माधुरी दीक्षित ने अपने चार दशक लंबे करियर में 70 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। हर फिल्म में उन्होंने एक अलग तरह का किरदार निभाया और अपनी एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया। कुछ फिल्मों में जहां माधुरी रोमाटिंक किरदारों में नजर आईं तो वहीं कुछ में वह नेगेटिव किरदारों में दिखीं। लेकिन फिल्म 'दयावान' में माधुरी दीक्षित ने ऐसा सीन किया था, जिसका पछतावा उन्हें आज तक होता है।
माधुरी दीक्षित ने इसका खुलासा 1993 में दिए एक इंटरव्यू में किया था। इस किसिंग सीन के बारे में पूछे जाने पर माधुरी दीक्षित ने कहा था, जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि मुझे कह देना चाहिए था कि मुझे यह सीन नहीं करना। लेकिन, शायद तब मैं थोड़ा डर गई थी। तब मैं सोचती थी कि मैं एक एक्ट्रेस हूं और डायरेक्टर ने इस सीन को खास तरीके से प्लान किया है। ऐसे में अगर मैं यह सीन नहीं करूं तो कहानी पर असर पड़ सकता है।
माधुरी दीक्षित ने आगे कहा था, इसके अलावा मैं फिल्मी परिवार से भी नहीं थी। तो मुझे इंडस्ट्री या इसके तौर-तरीकों के बारे में कुछ पता नहीं था। मुझे उस वक्त नहीं पता था कि आप किसिंग सीन करने से इनकार भी कर सकते हो । मैंने फैसला कर लिया कि भविष्य में किसिंग सीन नहीं करूंगी।