विद्या बालन, शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोड़ा में एक चीज कॉमन है। तीनों का अधिकतर समय मुंबई के चेंबूर एरिया में बीता है। विद्या ने कहा कि शिल्पा शेट्टी स्कूल में उनकी सीनियर थीं। दोनों एक्ट्रेस चेंबूर के सेंट एंथनी हाईस्कूल में पढ़ती थीं। विद्या ने कहा कि शिल्पा शुरुआत से ही काफी खूबसूरत थीं।
विद्या के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा भी उनके घर के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थीं। मलाइका के इंतजार में काफी सारे लड़के मंडराते रहते थे। विद्या का कहना है कि चेंबूर ने बॉलीवुड को कई सारी खूबसूरत एक्ट्रेसेस दी हैं। विद्या बालन की फिल्म नीयत हाल ही में रिलीज हुई है। विद्या काफी जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं।