प्रियंका चोपड़ा की बिटिया मालती मैरी जोनस भी क्यूटनेस में सोशल मीडिया की फेवरेट है, नन्हीं सी लेकिन अपनी अठखेलियों से सबका दिल जीत लेती हैं। लंदन में छुट्टियां मना रहे जोनस फैमिली की लंदन डायरी में ऐसी एक से बढ़कर एक पिक हैं, जो उनके रिश्ते की खूबसूरती बयां करती हैं साथ ही उनके खूबसूरत लम्हों से जुड़ने का मौका भी देती हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी मालती मैरी जोनस के साथ एक खूबसूरत पिक पोस्ट की है, इस पिक में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोदी में लेकर लंदन की सड़कों पर घूमने निकली हैं। हमेशा की तरह प्रियंका चोपड़ा काफी स्टाइलिश लग रही हैं। मालती को आसमान में खिला चांद शायद बहुत पसंद आ गया है, जिसकी तरफ इशारा करते हुए वो मम्मी यानि प्रियंका को कुछ पूछना चाहती हैं। यह पिक बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।