फिल्म मेकर महेश मांजरेकर ने कहा कि उन्हें सलमान खान के घर का खाना सबसे ज्यादा पसंद है। महेश ने कहा कि सलमान खुद खाने के बहुत बड़े शौकीन हैं उन्हें स्पाइसी हैं। खाना पसंद हैं। खाने के दौरान वे डाइट की चिंता नहीं करते हैं। महेश ने कहा कि संजय दत्त के घर का खाना थोड़ा कम मसालेदार होता है।
महेश, सलमान के साथ दबंग और वांटेड जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सलमान और आयुष की फिल्म अंतिम का डायरेक्शन भी किया है। महेश मांजरेकर ने हाल ही में खाने में क्या है यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत की। महेश से पूछा गया कि उन्हें इंडस्ट्री में किसके घर का खाना सबसे ज्यादा पसंद है। जवाब में महेश ने तपाक से सलमान का नाम लिया।
खाने के साथ समझौता नहीं करते सलमान
महेश ने कहा- सलमान कभी खाने के साथ समझौता नहीं करते हैं। उन्हें खाना में खूब ज्यादा मसाला पसंद है। उन्हें टेस्ट से काफी मतलब होता है। सलमान की तुलना में संजय दत्त के घर का खाना थोड़ा कम मसालेदार होता है। महेश ने सलमान खान की फिल्म वांटेड में एक करष्ट पुलिस ऑफिसर का रोल किया था। वहीं दबंग में उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के पिता का रोल किया था। दबंग 3 में सलमान ने महेश की बेटी साई मांजरेकर को लॉन्च किया था।
महेश ने सलमान खान की फिल्म वांटेड में एक करप्ट पुलिस ऑफिसर का रोल किया था। वहीं दबंग में उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के पिता का रोल किया था। दबंग 3 में सलमान ने महेश की बेटी साई मांजरेकर को लॉन्च किया था। महेश ने कहा कि जब वे शूटिंग करने के लिए बाहर जाते हैं तो अपने साथ शेफ रखते हैं। उस शेफ की महेश की वाइफ की निगरानी में ट्रेनिंग हुई रहती है।