नेटफ्लिक्स इंडिया ने किलर कास्ट के साथ एक नई क्राइम थ्रिलर 'किलर सूप' की घोषणा की है। मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा अभिनीत सीरीज एक समाचार शीर्षक से प्रेरित है। किलर सूप क्राइम के साथ कॉमेडी का मजा देगी। इस सीरीज की रिलीज की तारीख की भी घोषणा हो चुकी है। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी, कोंकणा सेन शर्मा, नासिर, सयाजी शिंदे और लाल सहित कई शानदार कलाकार हैं। 

सीरीज की रिलीज के बारे में बात करें तो अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित व सह- लिखित और हनी हान और चेतना कौशिक के जरिए निर्मित यह नेटफ्लिक्स सीरीज 11 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने किलर सूप का पहला पोस्टर जारी किया। कैप्शन में लिखा गया, कहानी इतनी विचित्र है कि इस पर विश्वास करने के लिए आपको इसे देखना होगा।