नवंबर के महीने में बॉलीवुड फेस्टिव मोड़ में नज़र आ रहा है। इस महीने चार फिल्में द लेडी किलर, यूटी-69, आंख मिचौली और हुकुस - बुकुस तो 3 नवंबर को ही रिलीज होंगी। इस महीने की सबसे बड़ी फिल्म सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' 17 नवंबर को रिलीज होगी।
सबसे पहले 3 नवंबर को अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर स्टारर 'द लेडी किलर' रिलीज होगी। यह एक मर्डर मिस्ट्री है जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म की कहानी एक छोटे शहर के प्लेबॉय और एक रहस्यमयी लड़की के इर्द- गिर्द बुनी गई है। इसमें अर्जुन और भूमि पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
'खिचड़ी-2' 24 नवंबर को थिएटर्स में आएगी। यूटी 69 से शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। इसमें राज ने पॉर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल में जो वक्त बिताया उसका जिक्र है। फिल्म- आंख मिचौली की कहानी एक एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई है जो एक लड़की की शादी कराने के लिए कई झूठ बोलते हैं।