साउथ फिल्म स्टार राणा दग्गुबाती आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म स्टार की पत्नी मिहिका बजाज ने उन्हें सरप्राइज़ देकर बर्थडे विश किया। फिल्म स्टार राणा दग्गुबाती के जन्मदिन पर मिहिका बजाज ने सोशल मीडिया पर राणा के बचपन की तस्वीरों के साथ उनकी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की और बेहद प्यारा कैप्शन लिखा है, जो एक्टर के फैंस का दिल भी जीत रहा है।

मिहिका बजाज ने अपने स्टार पति के लिए बेहद क्यूट अंदाज में सोशल मीडिया पर अपनी दिल छू लेने वाली बातें रखीं।

बाहुबली के भल्लालदेव को बर्थडे विश करते हुए उनकी पत्नी मिहिका बजाज ने कैप्शन में लिखा, 'सबसे प्यारे बच्चे को जन्मदिन की बधाई जो अब हैंडसम मैन बन गया है। देखो वह कितनी खूबसूरत है। मेरे जीवन में इतनी खुशी और प्यार लाने के लिए धन्यवाद। मैं एक पति की तलाश में थी और मुझे अपना सबसे अच्छा दोस्त मिल गया। सभी अच्छी चीजें आपसे मौजूद हैं। इससे बेहतर नहीं हो सकता। आई लव यू बेबी तुम्हारे लिए मेरा प्यार कोई सीमा नहीं जानता। तो अब तुम मेरे पागल जीवन में फंस गए हो। आने वाला साल शानदार रहे और आपके सारे सपने सच हों। राणा दग्गुबाती। 

यहां देखें मिहिका बजाज की पोस्ट।

साउथ स्टार राणा दग्गुबाती के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ एक बड़ी हिट भीमला-नायक के साथ आए। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इसके अलावा अभिनेता तमिल फिल्म अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ फिल्म विराट परवम भी लेकर आए थे। हालांकि यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास नहीं चली थी। 

अब अभिनेता अपने चाचा वेंकटेश दग्गुबाती के साथ नेटफ्लिक्स वेब सीरीज राणा नायडू में व्यस्त हैं। जो कि एक एक्शन ड्रामा होगा। इस वेब सीरीज़ में राणा दग्गुबाती के साथ-साथ वेंकटेश दग्गुबाती, सुशांत सिंह, सुचित्रा पिल्लई, गौरव चोपड़ा और सुरवीन चावला जैसे दमदार सितारे नज़र आएंगे।