शाहरुख और दीपिका की फिल्म पठान फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज होते ही विवादों में है। 'बेशरम रंग' पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। कोई गाने को अश्लील बता रहा है तो कोई दीपिका के भगवा रंग की बिकिनी पर सवाल उठा रहा है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो शाहरुख और दीपिका की फिल्म का समर्थन कर रहे हैं। अब फिटनेस फ्रीक मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन ने पठान विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। जानते हैं पठान विवाद पर क्या बोले मिलिंद सोमन?

एक इंटरव्यू में मिलिंद ने इस पर कहा- कोर्ट सोचेगा कि यह कला है या अश्लीलता, इस मसले को सुलझाना होगा। शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवाद गरमाता जा रहा है। विवादों की बात करें तो मिलिंद सोमन ने अपने न्यूड फोटोशूट विवाद को भी याद किया, जिसके चलते उन पर 14 साल तक मुकदमा चला था। 

पठान को लेकर हुए विवाद और उनके मुश्किल फोटोशूट को याद करते हुए मिलिंद सोमन ने कहा- कोई भी कभी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं होता। मेरी जिंदगी के 14 साल हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा- बोलने की आजादी होनी चाहिए और हर किसी की अपनी राय होनी चाहिए। अगर लोग कुछ भी आपत्तिजनक कहते हैं तो उस पर कानून फैसला करेगा।

पठान की बात करें तो यह 2023 की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म से शाहरुख खान 4 साल के लंबे अंतराल के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फैंस अपने सुपरस्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

लेकिन फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद इस पर विवाद खड़ा हो गया है। गाने में दीपिका के भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर एक हिंदू संगठन ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि फिल्म में भगवा रंग का अपमान किया गया है। साथ ही मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने विरोध भी किया है। अब देखना यह होगा कि विवादों के बीच शाहरुख और दीपिका की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है।