अक्षय तृतीया के मौके पर आदिपुरुष की टीम ने 5 अलग-अलग भाषाओं - हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में जय श्री राम का एक शानदार लिरिकल ऑडियो क्लिप रिलीज किया है। इसे अजय-अतुल ने बनाया है। ये दोनों भक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं। इसी के साथ ट्विटर पर मोशन पोस्टर ही ट्रेंड हो रहा है। इस ट्रैक के साथ पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास का फिल्म से शानदार पोस्टर भी जारी किया गया है, जो ओम राउत की मूवी में पराक्रमी प्रभु श्री राम का किरदार निभा रहे हैं। https://www.instagram.com/p/CrUxl63Pug_/?utm_source=ig_web_copy_link
इस लिरिकल ऑडियो में आप सुन सकते हैं- तेरे ही भरोसे हैं हम, तेरे ही सहारे। दुविधा की घड़ी में ये मन तुझको ही पुकारे । तेरे ही बल से है बल हमारा, तू ही करेगा, मंगल हमारा। मंत्रों से बढ़के तेरा नाम, जय श्री राम राजाराम ओम राउत के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 16 जून 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान और सनी सिंह भी हैं।