नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आखिरकार पत्नी आलिया सिद्दीकी द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दावा किया कि आलिया पहले से ही तलाकशुदा हैं। नवाजुद्दीन ने बच्चों को बंधक बनाए जाने का भी खुलासा किया। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आलिया के आरोपों पर सफाई देते हुए एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरी खामोशी की वजह से मुझे हर जगह बुरा आदमी कहा जाता है। मैं इसलिए चुप हूं क्योंकि यह सारा तमाशा कहीं न कहीं मेरे छोटे-छोटे बच्चे पढ़ लेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, प्रेस और ढेर सारा लोग वास्तव में एकतरफा और हेरफेर किए गए वीडियो के आधार पर मेरे चरित्र हनन का आनंद ले रहे हैं।

उन्होंने शेयर किया कि वह कुछ बिंदुओं को स्पष्ट करना चाहते हैं, पहला यह कि वह और आलिया कई सालों से साथ नहीं रह रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि वह और आलिया पहले से ही तलाकशुदा हैं और उन्हें केवल अपने बच्चों के लिए ही चिंता है।

उन्होंने आगे कहा कि क्या कोई जानता है, मेरे बच्चे भारत में क्यों हैं और 45 दिनों से स्कूल नहीं जा रहे हैं, जिसमें स्कूल मुझे हर रोज पत्र भेज रहा है कि यह बहुत लंबी अनुपस्थिति है। मेरे बच्चों को पिछले 45 दिनों से बंधक बना लिया गया है और दुबई में अपनी स्कूली शिक्षा को मिस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी पिछले काफी दिनों से सुर्खियां में बने हुए हैं। आलिया और नवाजुद्दीन के दो बच्चे हैं- एक बेटा यानी और एक बेटी शोरा। कुछ दिनों पहले, आलिया सिद्दीकी ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें और उनके बच्चों को अभिनेता के घर से बाहर निकाल दिया गया है।